हजारीबाग, अप्रैल 18 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के कल्लू चौक स्थित सुरक्षा मेटरनिटी सेंटर में इलाज के दौरान महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला की पहचान इटखोरी निवासी गुलसबा परवीन के रूप में हुई है। महिला के मौत के बाद परिजन अस्पताल में हो हंगामा करने लगे। इसके बाद थाना प्रभारी और अंचल इंस्पेक्टर नंद किशोर साहू मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भेजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि गुलसबा परवीन चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसी दिन महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। गुरुवार को अचानक महिला की मौत हो गई। मौत होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.