महाराजगंज, नवम्बर 16 -- भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परसामलिक थाना क्षेत्र के नौडिहवा चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी। नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर स्थित परसामलिक थाना क्षेत्र के नौडिहवा चौराहे पर बीते 8 नवम्बर की शाम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी निवासी राजकमल अपनी बाइक पर अपने दोस्त अजय कुमार गौतम पुत्र बलिराम उम्र (30) के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार अजय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.