नवादा, फरवरी 14 -- रजौली, निज संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को दोपहर एक किशोरी की मौत इलाज के क्रम में हो गई। मृतक किशोरी की पहचान सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडाबर गांव निवासी लालजीवन मांझी की 15 वर्षीय पुत्री उंगता कुमारी के रूप में हुई है। किशोरी को उसकी मां श्रीमती देवी ने बुखार की शिकायत पर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. सूरज कुमार ने बीमार किशोरी का प्राथमिक इलाज किया। इसी बीच बच्ची की मौत हो गई। किशोरी की मां ने बताया कि चिकित्सक ने मात्र एक बार आकर बीमार बच्ची को देखा। दवा वितरण कक्ष में मौजूद लोगों ने दो बजे के बाद दवा नहीं देने की बात कही। वहीं किशोरी की तबियत में सुधार हुआ है या बिगड़ रहा है, इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं था। चिकित्सक इलाज को छोड़कर मीटिंग में शामिल होने चले गए थे, जब...