महाराजगंज, अक्टूबर 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी के दुसाध टोले का एक परिवार गरीबी दर्द झेल रहा है। परिवार का युवक दीनानाथ पिछले छह वर्षों से बिस्तर पर पड़ा है। इलाज के अभाव में बीमारी ने उसे चारपाई तक सीमित कर दिया है। गरीबी ने इस परिवार की हिम्मत तोड़ दिया है। इलाज के लिए पैसा व सहारा नहीं है। बस उम्मीदों की एक डोर है जिसे कस्बे की गायत्री महिला सहायता समूह की महिलाएं एक वर्ष से थामे हुए हैं। गायत्री समूह की महिलाओं में लक्ष्मीना, मालती, जदोवरी, उर्मिला, शाहजहां, पूनम, सोमवती, सुमन किन्नर, बसंती, माधवी, कलावती, निशा, द्रौपदी देवी, अनीता, बासिल, मुन्नता, जदोवर, मुन्ना चंदा इकट्ठा कर दीनानाथ को जिला अस्पताल महराजगंज तक पहुंचाया। इलाज के कुछ दिन बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन पैसे के अलाव में इलाज नहीं हो प...