कन्नौज, अक्टूबर 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में एक मजदूर की इलाज के अभाव में मौत हो गई। मृतक मजदूर कैंसर से पीड़ित था। उसकी सप्ताह में तीन बार डायलेसिस होती थी। इलाज के चक्कर में उसकी खेती बिक गई और परिवार पर लाखों रूपये का कर्जा हो गया। मौत के बाद अब उसके चार बच्चों का कैसे भरणपोषण होगा। ग्राम कल्यानपुर निवासी अनीस (33) मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरणपोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी सादिया बेगम और चार बच्चे अलतिफा (9), मो.अब्दुल्ला (7), शायरा (5) व आसिया (3) हैं। मजदूर अनीस वर्ष 2016 से बीमार चल रहा था। उसकी पत्नी सादिया बेगम ने बताया कि पति कैंसर से पीड़ित थे। इस समय उनका सप्ताह में तीन बार खून बदला जाता था। उनके इलाज में जमीन बिक गई। जेवरात बिक गए। परिवार पर करीब ढाई लाख रुपये लोगों का कर्जा हो गया। इतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.