लखीसराय, फरवरी 22 -- बड़हिया, ए.सं.। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 मिर्जागंज निवासी मलहु चौधरी के पुत्र रोहित कुमार की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी जानकारी पाकर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी हो की गुरुवार को मैट्रिक की परीक्षा दे रहे अपने दोस्त को परीक्षा केंद्र से वापस लाने जा रहे बाइक सवार की बालगुदर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एनएच 80 पर एक अन्य बाईक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई थी। जिसमें बाइक चालक सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अन्य दो लड़के जख्मी हो गए थे। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी रहे रोहित कुमार को लखीसराय के निजी अस्पताल से विशेष इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया था। जहां घटना के दूसरे दिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना के साथ ही इस सड़क हादसे में मरने वाले युवकों की संख्या दो हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.