वाराणसी, नवम्बर 25 -- वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आईसार्क) के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह को भारतीय एग्रोनॉमी सोसाइटी के फेलो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. सिंह को यह सम्मान दिल्ली में आयोजित 6ठी अंतर्राष्ट्रीय एग्रोनॉमी कांग्रेस में अंतरराष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं सुधार केंद्र (सिमिट) के महानिदेशक डॉ. ब्रैम गोवर्ट्स और रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पंजाब सिंह ने प्रदान किया। आयोजन में भारत एवं विश्वभर से आए 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, शोधकर्ता और प्रगतिशील किसान शामिल हैं। आज़मगढ़ के निवासी डॉ. सुधांशु सिंह एक विश्व-प्रसिद्ध एग्रोनॉमिस्ट हैं। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयो...