इटावा औरैया, फरवरी 15 -- बकेवर,संवाददाता। 50 शैय्या अस्पताल में जल्द ही मरीजों की विटामिन डी व थायरायड की जांचे शुरू हो जायेगी। जांच से सम्बंधित मशीन अस्पताल की लैब में मंगा ली गयी है। जिसको शनिवार को मैकेनिक बुलाकर चालू करा दिया गया। अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब विटामिन डी, टी 3, टी 4 व थायराइड की जांच एवं शुगर के मरीज़ों को ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन टेस्ट जो कि पिछले 2-3 महीनों के औसत ब्लड शुगर स्तर को मापने वाला रक्त परीक्षण है कराने को जिला मुख्यालय व निजी पैथॉलॉजी में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने अब इन सभी रोगों की जांच के लिए इम्यूनोफ्लोरेंसेन्स क्वांटिटेटिव एनालाइजर मशीन मंगा ली है। शनिवार को मशीन को अस्पताल की पैथालॉजी में चालू भी करा दिया गया। सीएमएस डॉ संदीप गुलाटी ने बताया कि अब अस्पताल में मरीजों के रोगों जांच की सुवि...