शामली, मई 16 -- भारतीय किसान यूनियन की ओर से गांव दभेड़ी खुर्द निवासी इम्दादुल्लाह नदवी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। बताया जाता है कि इम्दादुल्लाह नदवी निरंतर किसान एवं मजदूरों के हितों में बुलंद आवाज उठाते रहे हैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष शांता प्रधान की ओर से पदाधिकारियों की सूची में गांव दभेड़ीखुर्द निवासी इम्दादुल्लाह नदवी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। वह क्षेत्र के किसानों, गरीब एवं मजदूरों की आवाज को उठाते रहे हैं। उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से शुभचिंतकों में खुशी का माहौल बना हुआ है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि वह पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा किसानों एवं मजदूरों के हितों में सदैव आवाज उठाते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.