नई दिल्ली, जून 17 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली में आग की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच शुरू कर दी है। इसे लेकर निगम ने कई व्यावसायिक इमारतों, प्रतिष्ठानों और कॉम्प्लेक्सों में अग्निशामक यंत्र, आग पर काबू पाने के लिए लगाए जाने वाले पंप और अलार्म की जांच की है। इसमें अग्निशामक यंत्रों की एक्सपायरी डेट की जांच, पंप की उपलब्धता और अलार्म को देखा जा रहा है। अब तक निगम को कई व्यावसायिक व अन्य इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी मिली है। जिसके बाद निगम प्रशासन ने 100 से अधिक व्यावसायिक इमारतों व कॉम्प्लेक्सों को नोटिस जारी किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.