नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार इमारतों के लिए पेड़ों को कटवा रही है। रविवार को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि कस्तूरबा नगर फेज-2 में सामान्य पूल आवासीय परियोजना के लिए 856 पेड़ों को काटने-प्रत्यारोपित करने का आदेश जारी किया गया है। यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि 8.90 हेक्टेयर क्षेत्र की इस परियोजना के लिए पेड़ काटने की अधिसूचना 13 जून को जारी की गई है। यह केवल एक शुरुआत है। आने वाले दिनों में राजधानी में हजारों पेड़ों को काटने का रास्ता साफ किया जा रहा है। यादव ने कहा कि भाजपा की नीति अब स्पष्ट हो चुकी है। झुग्गी तोड़ो, पेड़ काटो और इमारतें बनाओ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...