लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता शहीदाने कर्बला की याद में वक्फ कर्बला रौजाए हजरत कासिम निशातगंज में आयोजित मजलिस को मौलाना सैयद कशान रजा ने खिताब किया। उन्होंने कहा कि इस्लाम गदीर में मुकम्मल और कर्बला में महफूज हुआ। मौलाना ने कहा कि आज जो इंसानी हुकूक महफूज हैं वह कर्बला की कुर्बानी का नतीजा हैं। मजलिस का आगाज तिलावत कुरआन से आरिफ हुसैन ने किया। पेशख़्वानी फैज रिजवी,साहिल रजा,सैयद लतीफ मेहंदी ने की। मजलिस बाद अंजुमन दरबारे हुसैनी ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। इमामबाड़ा असगर हुसैन-कमर हुसैन हसन पुरिया में मजलिस में अली इमाम जैदी ने मर्सिया पेश किया। मुसाहबगंज स्थित अजाखाना एहतिशाम हुसैन रिजवी में आयोजित मजलिस को मौलाना अब्बास इरशाद ने खिताब किया। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन वह शख्सियत है जिन्होंने इस्लाम, शरियत और दीन को जिन्दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.