गढ़वा, जून 4 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को जिला कमेटी के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय किसान मित्रों की बैठक पूर्व किसान मित्र उपेंद्र नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी किसान मित्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का पुनर्गठन किया। सर्वसम्मति से इमामुद्दीन खान को प्रखंड अध्यक्ष, राकेश कुमार को सचिव, जयप्रकाश मेहता को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर उपस्थित किसान मित्रों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष इमामुद्दीन ने कहा कि वह किसान मित्रों के हित के लिए सजग रूप से पहल करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। मौके पर विजय कुमार पांडेय, राजीव रंजन तिवारी, भोला मेहता, विनोद राम, कमलेश कुमार सिंह, सुनील पाल, ब्रजेश यादव, हरेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.