अमरोहा, जुलाई 19 -- अमरोहा। इमामबाड़े में तबर्रुक बांट रहे युवक को दो सगे भाइयों ने मिलकर घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई की गई। मारपीट शुरू होते ही इमामबाड़े में मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। आरोपी भाई जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेवड़ा स्थित इमामबाड़े में रात के समय इन दिनों मोहर्रम से संबंधित मजलिसों का आयोजन चल रहा है। घटना 16 जुलाई की रात में करीब सवा ग्यारह बजे की है। कैलसा बाईपास स्थित अंजुम कॉलोनी निवासी परवेज अहमद इमामबाड़े में तबर्रुक बांटने के लिए आया था। उसका आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ला छेवड़ा में रहने वाले सगे भाई अयाज-उर-गुड्डू व निहाल अहमद वहां पहुंच गए। मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में दोनों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.