जहानाबाद, सितम्बर 8 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पथ निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण को निर्देशित किया गया कि पथ निर्माण की जो सड़के है, उसे सर्वे कराकर यदि मरम्मत की आवश्यकता है तो मरम्मत कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण को इमामगंज से करपी क्षतिग्रस्त पथ को ससमय मरम्मती कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...