गया, जनवरी 28 -- इमामगंज प्रखंड में बाल विवाह, बाल श्रम, तस्करी, हिंसा आदि रोक थाम के लिए बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक 31 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में होगी। इस संबंध में बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि बाल संरक्षण के तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को शोषण रोकने और अनाथ, बेसहारा, बाल श्रमिक से शिकार हो रहे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें देख-भाल व पुनर्वास की व्यवस्था किया जाना है। इसके लिए 31 जनवरी को स्थानीय बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक होगी। जिसमें जिला परिषद सदस्य, मुखिया, समिति सदस्य आदि लोग भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.