गया, सितम्बर 9 -- इमामगंज पुलिस ने मंगलवार मोरहर नदी रानीगंज में छापेमारी कर अवैध रूप से बालू उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। उस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रानीगंज मोरहर नदी से बालू उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक और मजदूर भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन और चेचिस नंबर नहीं रहने के कारण गाड़ी चोरी का होने का आशंका है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.