गया, फरवरी 13 -- इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना गांव के पास गुरुवार की देर शाम स्टेट हाइवे 69 पर अपराधियों ने आरोही फाइनेंस कंपनी के फील्ड कर्मचारी संतोष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने जमुना गांव के पास घटना को अंजाम दिया है। गोली लगने के बाद संतोष कुमार को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि संतोष कुमार (33) रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के तिलमा गांव के रहने वाला था। वह आरोही फाइनेंस कंपनी में फील्ड कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। कंपनी का कार्यालय डुमरिया में है। संतोष डुमरिया में ही रहता था। गुरुवार की देर शाम जमुना गांव से कलेक्शन कर डुमरिया जा रहा था। उसी दौरान जमुना गांव से महज दो सौ गज की दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.