गया, जनवरी 28 -- बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित गया जिले के इमामगंज प्रखंड को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग को लेकर अब बड़ा आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है। इस उद्देश्य से एक फरवरी को नई रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय कमिटी की बैठक इमामगंज के गांधी मैदान में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय कमिटी के अध्यक्ष विगन पासवान ने बताया कि इमामगंज, डुमरिया और बांकेबाजार प्रखंड गया जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर झारखंड सीमा पर बसे हुए हैं, जहां की बड़ी आबादी आज भी रेल सुविधा से वंचित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को गया, पटना, रांची, कोलकाता और बनारस जैसे शहरों में जाने के लिए बसों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की क्षति होती है। इससे लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी इस समस्या को लेकर ...