पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर। हम पार्टी पलामू जिलाअध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने इमामगंज विधायक दीपा मांझी और बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी से नेतरहाट में मुलाकात किया । गौरतलब है कि झारखंड में पार्टी की मजबूती को लेकर बड़े नेता लगातार झारखंड दौरा कर रहे है । आशुतोष कुमार तिवारी ने पलामू जिला में पार्टी के कार्यों से अवगत कराया और राज्य में पार्टी के मजबूती पर अपना सुझाव दिया। इस अवसर पर पलामू की हम इकाई ने गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, जिला संगठन सचिव रामसनेही ,जिला उपाध्यक्ष सुधीर यादव , चंदन माझी, राकेश मांझी आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । लातेहार जिला अध्यक्ष राजेंद्र जी ,अतुल सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत भुईयां सहित पार्टी के दर्जनों लोग मौके पर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.