लातेहार, जनवरी 28 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महुआडांड़-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग के किनारे ग्राम बहेराटोली में इमली पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। मृतक की पहचान देवानंद लकड़ा 21 वर्ष, पिता सुनेश्वर लकड़ा के रूप में हुई है। जब ग्रामीणों ने शव को पेड़ में लटकते देखा तो इसकी सूचना मृतक के घर वालें एवं महुआडांड़ थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन एवं महुआडांड़ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद शव को प्रशासन एवं ग्रामीणों के मदद से पेड़ से उतार कर महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां जांचोपरांत चिकित्सा प्रभारी अमित खलखो ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल लातेहार भेज गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मूल रूप से गारु प्रखंड के करव...