गुमला, मार्च 30 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के फोरी गांव निवासी संजय महली की इमली के पेड़ से गिरने से मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार, संजय महली इमली तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.