मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के इमलीचट्टी से मंगलवार की सुबह करीब पांच साल का एक बच्चा बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की पूछताछ में वह सिर्फ आलोक कुमार बता रहा था। वह लाल रंग का हाफ शर्ट और मिट्टी रंग का हाफ पैंट पहने था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बच्चे को पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि बच्चे को फिलहाल मुजफ्फरपुर चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। वहां उससे पूछताछ कर घर-परिवार की जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका जताई गई है कि बच्चा अपने परिवार के साथ शहर आया होगा और भटककर इमलीचट्टी पहुंच गया होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.