लोहरदगा, फरवरी 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को लोहरदगा के शिक्षण संस्थान इमर्जिंग फ्यूचर ने सम्मानित किया। बरवाटोली स्थित इमर्जिंग फ्यूचर हाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें साल 2025 में सर्किल इंस्पेक्टर के पोस्ट में चयनित- मधु कुमारी, बीएसएफ में चयनित कृष्ण उरांव , सीआईएसएफ में संजय उरांव, सीआरपीएफ में चुने गए राकेश साहू, एसएसबी में चयनित अल्ताफ आलम , बीएसएफ में चुने गए रितिक कुमार, सीआरपीएफ में मनी राम, अग्नि वीर में चयनित विद्यार्थी करण कुमार, देव राम रेलवे में चयनित विद्यार्थी अंकेश कुमार तथा झारखंड ग्रामीण पुलिस में चयनित विद्यार्थी प्रियंका कुमारी ,संतोषी कुमारी, तारा, सुषमा, जूली को सम्मानित किया गया।इस मौके पर इमर्जिंग फ्यूचर के डायरेक्टर विकास सर्राफ ने कहा कि संस्थान हम...