गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- गाजियाबाद। धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी इमरान मसूद के मामले में शुक्रवार को ईडी अदालत में सुनवाई होनी थी। न्यायाधीश का ट्रांसफर होने की वजह से कोर्ट खाली चल रही है। इस कारण सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तारीख लगाई गई है। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार इमरान मसूद वर्ष 2007 में सहारनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष थे। इमरान मसूद पर आरोप है कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने गैर कानूनी तरीके से पालिका परिषद के खाते से करीब 40 लाख रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी यशवंत सिंह ने इमरान मसूद के खिलाफ 6 नवंबर 2007 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.