लखनऊ, जुलाई 12 -- राजकीय वाहन चालक संघ की ओर से विद्युत सुरक्षा निदेशालय के द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव शनिवार को कमेटी हाल में संपन्न हुआ। जहां वाहन चालक संघ के अंतर्गत विद्युत सुरक्षा निदेशालय के इमरान अहमद को अध्यक्ष और धीरज कुमार को महामंत्री निर्वाचित किया गया। गोमतीनगर विद्युत सुरक्षा निदेशालय के प्रथम तल कमेटी हाल में राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष रिजवान अहमद की अध्यक्षता में निर्वाचन अधिकारी महासंघ महामंत्री जय प्रकाश त्रिपाठी ने चुनाव संपन्न कराया। इस दौरान सलाहकार शाहिद अली, उपाध्यक्ष सहजराम, वीरेन्द्र पांडेय भी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा अनुपम कुमार उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार संगठन मंत्री, विक्रम कुमार प्रचार मंत्री, गुलशन कुमार कोषाध्यक्ष और धीरज सिंह सम्प्रेक्षक चुने गए। निर्वाचित पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.