मऊ, अगस्त 31 -- मऊ। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को भर्ती होने के बाद वार्ड में पहुंचना दुश्वारी भरा हो गया है। जिला अस्पताल के मुख्य गेट से होकर इमरजेंसी कक्ष की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग काफी बदहाल हो गया है। स्थिति ये है कि हल्की बारिश में भी सम्पर्क मार्ग में जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। लाखों की लागत से निर्मित जिला संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष जाने वाला संपर्क मार्ग मरम्मत के अभाव में काफी दयनीय अवस्था में पहुंच गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में प्रतिदिन औसतन चालीस से पचास मरीजों का उपचार किया जाता है, लेकिन इमरजेंसी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.