हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। इसने लावारिस लोगों के साथ होने वाले इलाज की व्यवस्था की पोल खोल दी है। एक 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी की मौत के करीब पांच घंटे तक शव बेड पर पड़ा रहा। किसी भी स्टाफ के कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। तब तक शव पूरी तरह से जकड़ गया। तब उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया गया। शहर क्षेत्र के आशा नगर निवासी राम गोपाल सोमवार शाम करीब 5:30 बजे हरपालपुर से लौट रहे थे। बस स्टैंड के पास उन्हें एक अज्ञात किशोरी बेसुध हालत में मिली। मानवता दिखाते हुए राम गोपाल ने उसे अपनी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार तो दिया, लेकिन उसके बाद किशोरी की सुध लेने वाला कोई नहीं था। लापरवाही के कारण मंगलवार सुबह करीब पा...