लखनऊ, फरवरी 25 -- ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में लगे ऑक्सीजन सिलेंडर में रिसाव होने से परिसर में अफरातफरी मच गई। सिलेंडर में लगा वाल्व धमाके के साथ फट गया। मौके पर पहुंची टीम ने आनन फानन में मरम्मत की। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मरीजों का इलाज प्रभावित रहा। ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में 10 बेड हैं। इसमें टीबी के साथ दूसरे मरीज भी भर्ती किए जाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे इमरजेंसी में मरीज, डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद थे। तभी एक ऑक्सीजन सिलेंडर में रिसाव होने लगा। इससे वाल्व भी तेज धमाके के साथ फट गया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। तीमारदार अपने मरीजों को बाहर निकाल लाए। घटना की सूचना मिलने पर टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर को इमरजेंसी से बाहर लाकर दूसरा वाल्व लगाकर रिसाव बंद किया। डॉक्टर, स्टाफ, मरीज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.