हरिद्वार, फरवरी 10 -- खाद्य सुरक्षा विभाग ने कनखल थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर स्थित पनीर-दही की निर्माण इकाई 'पुंडीर फैक्ट्री' पर सोमवार देर रात छापेमारी की। संचालक फूड लाइसेंस नहीं दिखा पाया, जिसके बाद फैक्ट्री को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया। महाशिवरात्रि को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है। सोमवार देर रात इस अभियान का नेतृत्व उपायुक्त-गढ़वाल आरएस रावत ने किया। इस टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार शामिल रहे। जांच के दौरान फैक्ट्री संचालक पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट सहित कई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इस दौरान पथरी थाना पुलिस भी मौजूद रही। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि खाद...