रांची, फरवरी 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मुकद्दस माह-ए-रमजान का पहला दिन गुरुवार को पूरी अकीदत और इबादत के साथ गुजरा। भूख और प्यास की शिद्दत को बर्दाश्त करते हुए रोजेदारों ने अपना पहला रोजा मुकम्मल किया। इफ्तार के वक्त मस्जिदों और घरों में खुदा का शुक्र अदा किया गया। अजान होते ही दस्तरख्वान पर सजे लजीज पकवानों के साथ रोजेदारों ने खजूर और पानी से सुन्नत तरीके से रोजा खोला। शाम को मस्जिदों में सामूहिक इफ्तार के दौरान रौनक देखी गई। नन्हे रोजेदारों में दिखा खासा उत्साह रमजान के इस पाक महीने को लेकर बच्चों में भी भारी उल्लास नजर आया। कई बच्चों ने अपना पहला रोजा रखा और पूरी शिद्दत के साथ नमाज अदा की। बच्चों ने बताया कि खुदा की इबादत कर उन्हें बहुत सुकून मिल रहा है। घर की महिलाओं ने बच्चों को रोजे की फजीलत और इसके महत्व के बारे में विस्तार से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.