सहारनपुर, फरवरी 18 -- रमजान का पाक महीना शुरू होते ही शहर में इबादत और रौनक का माहौल बन गया है। बुधवार को तरावीह की नमाज अदा करने के साथ ही गुरुवार को पहला रोजा रखा गया। चांद के एलान के बाद मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी और तरावीह पढ़ते हुए रोजों की तैयारियां शुरू की। महानगर की जामा मस्जिद, खाताखेड़ी की फैसल मस्जिद, नूर मस्जिद, आयशा मस्जिद, अरबी मदरसा मस्जिद समेत जिलेभर की शहरों व कस्बों की मस्जिदों में तरावीह के साथ कुरआन की तिलावत का सिलसिला शुरू हो गया है। उलेमाओं ने बयान करते हुए कहा कि रमज़ान रहमत, मग़फिरत और बरकत का महीना है। इस महीने में रोजा, नमाज़, सदक़ा और ज़रूरतमंदों की मदद पर खास ध्यान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से अमन, सब्र और भाईचारे के साथ रमज़ान गुजारने की अपील की। रमज़ान की आमद के साथ बाजारों में भी खासा उत्साह देखने...