बेगुसराय, मार्च 28 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। रमज़ानुलमुबारक के पाक माह में खुदा की खास इबादत कर जिन रोज़ेदारों ने अपने गुनाहों से मग़फ़ेरत पाने में कामयाबी हासिल की, वैसे लोगों के लिए रमज़ान का महीना कामयाब रहा। यह बात जामा मस्जिद नुरूल्लाहपुर के इमाम मौलाना मोहम्मद मोइनुद्दीन साहब ने रमज़ानुलमुबारक के मौके पर शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि इस माह के पहले अशरे में खुदा ने रहमत व बरकत, दूसरे अशरे में गुनाहों से माफी तथा अंतिम में जहन्नम से ख़लासी (छुटकारा) का वादा किया है। कामयाब रहे वह रोज़ेदार जिन्होंने अपनी इबादत, कुरान-ए-करीम की तिलावत और अस्तग़फार के ज़रिए अपने आप को एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश की। इमाम साहब ने बताया कि रमज़ानुलमुबारक का पाक महीना अब हमसे विदाई की ओर है। इसके अंतिम दिन तक रोज़ेदार एखलास नीयत के साथ इबादत कर खुदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.