अररिया, फरवरी 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रमजान के पवित्र महीने में रविवार को फारबिसगंज के किरकिचिया में आयोजित इफ्तार पार्टी में स्थानीय विधायक मनोज विश्वास अपने समर्थकों के साथ शरीक हुए। पंचायत की मुखिया रवीन खातून के आवासीय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन मुखिया प्रतिनिधि कपिल अंसारी द्वारा किया गया । इफ्तार पार्टी में विधायक ने बड़ी संख्या में मौजूद रोजेदारों से मुलाकात कर उन्हें रमजान की मुबारकबाद दी। विधायक को अपने बीच पाकर रोजेदारों और स्थानीय लोग काफी उत्साहित नजर आए। विधायक ने रोजा खोलने के बाद लोगों के साथ समय बिताया और उनसे आत्मीय बातचीत की। इस अवसर पर अरविंद विश्वास, अमर शाह, शुभम सिंह, अमित शर्मा, इरशाद सिद्दीकी, वसीम अकरम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की विभिन...