गंगापार, मई 20 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इफको फूलपुर ठेका मजदूर संघ संबद्ध ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस ने सब्जी मंडी इफको फूलपुर में मंगलवार को प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए ऐक्टू जिला सचिव व यूनियन के महामंत्री कामरेड देवानंद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने, भूख और गरीबी को मिटाने पर ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार 44 श्रम कानूनों को खत्म कर के चार श्रम संहिता लागू कर देश के मजदूरों को गुलाम बनाने पर आमादा है। देश का मजदूर इसके खिलाफ लड़ेगा। मजदूर इनके बहकावे में नहीं आने वाला है। बताया कि 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित आम हड़ताल में इफको फूलपुर ठेका मजदूर संघ शामिल रहेगा। यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड जयप्रकाश ने कहा कि इफको फूलपुर में मजदूरों का शोषण निरंतर जारी है। प्रबंधन ...