नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- भारत की इलेक्ट्रिक कार मार्केट लगातार तेज रफ्तार से बढ़ रही है और नवंबर 2025 इसका एक और बड़ा सबूत लेकर आया है। भले ही त्योहारों के बाद महीने-दर-महीने बिक्री में गिरावट देखी गई हो, लेकिन साल-दर-साल (YoY) ग्रोथ ने EV इंडस्ट्री में नई उम्मीद जगा दी है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पैसेंजर EV मार्केट ने नवंबर 2025 में 61.87% की धांसू सालाना बढ़त दर्ज की गई है, यानी भारत अब इलेक्ट्रिक कारों को तेजी से अपना रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 5-स्टार SUV की भिड़ंत! नेक्सन और विक्टोरिस में कौन ज्यादा सेफ? रिजल्ट चौंका देगानवंबर 2025 में EV बिक्री नवंबर 2025 में कुल इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 14,850 यूनिट रही, जो 61.87% की YoY ग्रोथ है। वहीं, मासिक आधार...