नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Aaj ka Mausam: मौसम विभाग ने शुक्रवार से कुछ राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि अगले 24 घंटों में इसी क्षेत्र में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है जिसके प्रभाव से 21 और 22 फरवरी को दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर तक फैला है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में उसी क्षेत्र में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो बाद में पश्चिम और उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इससे तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 20 फरवरी को हल्की से मध्...