आमोद कौशिक, फरवरी 21 -- Hindustan Special: बांस-बेंत का फर्नीचर और शोपीस तैयार करने वाले बरेली के एकता महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की देश-विदेश में जबरदस्त डिमांड है। 10 महिलाओं का समूह अपने हुनर से लोगों को लुभा रहा है। महिला समूह ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए भी अपने उत्पादों को बेच रहा है। समूह की सदस्यों को हर महीने 20 से 25 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। फतेहगंज पश्चिमी के तिलियापुर गांव में 2021 में एकता महिला स्वयं सहायता समूह ने बेंत के फर्नीचर का निर्माण शुरू किया था। फर्नीचर की मांग बढ़ी तो बांस के उत्पाद भी तैयार करने शुरू कर दिए। बेड-सोफा-टेबिल के साथ अलग-अलग शोपीस बनाए। काम बढ़ा तो महिला समूह ने असम से बांस और बेंत मंगवाना शुरू कर दिया। एनआरएलएम के अधिकारियों ने भी महिला समूह की मदद की। उनको बाजार मुहैया कराया। सबसे अधिक ऑर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.