नई दिल्ली, जनवरी 5 -- वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अमेरिका की कैद में हैं। इस बीच उनकी भारत कनेक्शन भी सामने आया है। खबर है कि वह भारत के सत्य साईं बाबा के बड़े भक्त हैं। इसकी वजह उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस बताई जा रहीं हैं। अमेरिका ने मादुरो के अलावा सिलिया के खिलाफ भी ऐक्शन लिया है। फिलहाल, वेनेजुएला की कमान कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज के हाथों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लोरेस साल 2005 में शादी से पहले मादुरो को भारत लेकर आईं थीं। यह यात्रा दोनों की शादी के पहले हुई थी। उस दौरन वह पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की वकील के तौर पर काम कर रहीं थीं। वहीं, मादुरो सदन में स्पीकर थे। इसके बाद जब मादुरो विदेश मंत्री बने, तो फ्लोरेस ने स्पीकर का पद संभाला था। सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं है...