नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (TKM) ने अक्टूबर 2025 के फेस्टिव महीने के लिए अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस जापानी कार मैन्युफैक्चरर ने पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 40,257 यूनिट बेचीं। जबकि एक्सपोर्ट 2,635 यूनिट का रहा। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में कुल 42,892 यूनिट (घरेलू + एक्सपोर्ट) की बिक्री दर्ज की, जो 39% की शानदार ईयरली ग्रोथ को दिखाती है। इससे पहले अक्टूबर 2024 में 30,845 यूनिट बिकी थीं। वहीं, महीने-दर-महीने बिक्री की बात करें तो, सितंबर 2025 में 31,091 यूनिट के मुकाबले 38% की ग्रोथ दर्ज की गई। फेस्टिव सीजन की डिमांड और GST दरों में कटौती के चलते अक्टूबर 2025 में इस शानदार सेल्स ग्रोथ के दो मुख्य कारण रहे। कंपनी ने ब्रांड की प्रोडक्ट एक्सपेंशन स्ट्रेटेजी के तहत एक एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग पैकेज वाली अर्बन क्रूजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.