नई दिल्ली, फरवरी 22 -- SUV का ट्रेंड चल रहा है। जिसे देखो वो एक एसयूवी ही लेना चाहता है। हालांकि, एसयूवी के क्रेज के बीच सेडान्स ने भी अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा है। सेडान्स की एक अलग फैन फॉलोइंग है। सेडान्स में एसयूवी से ज्यादा कंफर्ट मिलता है। साथ ही सेडान्स की हाई-स्पीड स्टेबिलिटी भी कमाल की होती है। अगर आप भी नई सेडान लेने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। इस साल भारतीय बाजार में कुछ मौजूदा सेडान्स के शानदार फेसलिफ्ट आने वाले हैं। आइए जानते हैं इन सेडान्स के बारे में।Skoda Slavia Facelift स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट का भारतीय ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फेसलिफ्ट के म्यूल्स को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। माना जा रहा है कि यह कार प्रोडक्शन के लिए तैयार है। कंपनी इस फेसलिफ्ट को फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च...