नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की बहुत मान्यता है क्योंकि वो धन की देवी मानी जाती हैं। अगर मां लक्ष्मी के स्वरूप की बात की जाए, तो मां लक्ष्मी चार हाथ हैं, जिनमें से दो में कमल है, तीसरा हाथ दान और चौथा हाथ वर मुद्रा में है। मां लक्ष्मी कमल पर आसीन रहती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा का अर्थ है कि आपके जीवन में कभी भी दरिद्रता, अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। लेकिन रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो हम जाने-अनजाने में करते हैं, यही आदतें घर की तरक्की रोक सकती हैं। क्योंकि कुछ आदतों की वजह से मां लक्ष्मी घर छोड़ देती हैं। शास्त्रों और पुराणों में बताया गया है कि किन आदतों के कारण मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। जिस घर में साफ सफाई होती है, वहां मां लक्ष्मी का पास होता है। क्योंकि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद होती है। ...