रांची, सितम्बर 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग के विरूद्ध मोरहाबादी में वेंडिंग जोन दो और हटिया इलाके में जांच अभियान चलाया गया। टीम ने दुकानदारों से 35 किग्रा प्लास्टिक कैरी बैग समेत प्लास्टिक के अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किए गए। बताया गया कि वेंडिंग जोन से पांच किग्रा एवं हटिया क्षेत्र में 30 किग्रा प्लास्टिक कैरी बैग, 32 सौ पीस प्लास्टिक ग्लास व 23 सौ पीस चम्मच बरामद हुए। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार ने शहरवासियों से पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एकल प्रयोग वाले और प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्गोत्सव पर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त जोन के रूप में स्थापित किया जाएगा। नियम का उल्लंघ...