लखनऊ, जनवरी 31 -- निर्धारित जुर्माना एवं नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के बाद पशुओं को छोड़ा जाएगा लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम ने शनिवार को जोन-7 के अंतर्गत इंदिरानगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित डेरियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में की गई। विशेष अभियान के तहत जारहारा, सुगामऊ रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध डेरियों पर कार्रवाई की गई, जिससे डेरी संचालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान कुल 16 भैंस एवं 5 गाय जब्त की गईं। जब्त किए गए सभी पशुओं को आलमबाग स्थित कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित जुर्माना एवं नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के बाद ही पशुओं को छोड़ा जाएगा। यह कार्रवाई स्थानीय नागरिकों की शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.