लखनऊ, मार्च 8 -- इन्दिरानगर चांदन गांव से शुक्रवार शाम ड्राइवर को दो दोस्त शादी में शामिल होने के बहाने से बुला कर गोसाईंगंज ले गए। जहां हत्या करने के बाद शव को भदुआ रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया। हत्या से पहले ड्राइवर ने एक दोस्त को फोन मिला कर मारपीट किए जाने की बात कहते हुए लोकेशन भेजी। फिर ड्राइवर का फोन बंद हो गया। दोस्त से जानकारी मिलने पर परिवार वाले ड्राइवर को तलाश रहे थे। तभी पिता के पास गोसाईंगंज पुलिस ने फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। शनिवार को चांदन गांव में परिवार वालों ने शव रख कर प्रदर्शन किया। दोस्तों संग शादी में गया, रात दो बजे हत्या की मिली सूचना चांदन निवासी मो.नवाब का बेटा शहनवाज (20) ड्राइवर था। चाचा मो. रहीम के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे शहनवाज के दोस्त प्रदीप और प्रभात बुलाने घर आए थे। शहनवाज ने परिवार को बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.