लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता एलडीए इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान के आडीटोरियम संवारने जा रहा है। तीनों आडिटोरियम संवारे जाएंगे। इसमें से सबसे बड़े ज्यूपिटर हाल का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ इसकी बुकिंग भी बंद कर दी गयी है। इसका काम पूरा होने के बाद मार्श और मरकरी को दुरुस्त करने का काम शुरू होगा। इन दोनों की बुकिंग बंद होगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इनके रेनोवेशन पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। सभी सीटें बदली जाएंगी। साउण्ड सिस्टम ठीक होगा। फाल सीलिंग, फ्लोर आदि सभी कुछ ठीक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.