बुलंदशहर, नवम्बर 12 -- खानपुर। नगर में ईनामी बदमाश को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस के आने से पूर्व ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ कई जगह छापेमारी भी की है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह दिल्ली के शाहदरा जनपद की एसओजी टीम 25 हजार के ईनामी बदमाश फैजान उर्फ काले की तलाश में खानपुर के मोहल्ला कोट में आई थी। आरोपी कुछ समय से नगर में अपनी बहन शगुफ्ता के घर रह रहा था। सुबह फोन ऑन होने पर आरोपी की लोकेशन पर दिल्ली पुलिस आई थी। पुलिस के आने से पूर्व फैजान घर से फरार हो गया। शगुफ्ता के परिजन किसी भी जानकारी के इनकार कर रहे है। थाना पुलिस आरोपी के रुकने वाले स्थान की निगरानी कर रही है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की कॉल डिटेल के...