गिरडीह, जनवरी 24 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। एक करोड़ का इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल के शव के इंतजार में हैं झरहा के ग्रामीण। गुरुवार को सारंडा के जंगल मे पुलिस के साथ मुठभेड़ में अनल मारा गया है। परिजन उसके अंतिम दर्शन के लिए बेताब हैं। परिजनों व गांव के ग्रामीणों को गांव में ही अंतिम संस्कार करने की इच्छा है। परिजनों ने बताया कि बहुत कम उम्र में पतिराम नक्सली संगठन से जुड़ गया था। इस दौरान पतिराम का शादी व्याह भी हुआ। इस दौरान नक्सली घटनाओं के कारण जेल भी जाना पड़ा था। जेल से रिहाई के बाद मजदूरी करने के नाम पर भाग गया। वर्षो बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा। पतिराम मांझी की पत्नी श्यामली देवी दो बच्चों के साथ जैसे तैसे जीवन यापन किया। हालांकि पतिराम का दो बेटियों का भी ब्याह हो चुका है। घर में सहोदर भाईयों के अलावा वृद्ध माता पिता भी हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.