वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में सरगना शुभम जायसवाल के सिंडिकेट में शामिल 25 - 25 हजार के तीन इनामियों समेत पांच आरोपियों को कोतवाली पुलिस और एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि आरोपी नेपाल भागने के फिराक में थे, सभी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। सभी को मिर्जापुर बाईपास भोरसर लिंक रोड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनिया निवासी अमित जायसवाल, खोजवा निवासी दिवेश जायसवाल, अंकुश सिंह (तीनों पर 25 - 25 हजार का इनाम), घनश्याम, भेलूपुर के नवाबगंज निवासी अभिनव यादव हैं। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि विकास सिंह नरवे (पूर्व में गिरफ्तार) के साथ अमित सिंह टाटा, प्रशान्त उपाध्याय, आकाश पाठक, गौरव जायसवाल, मनोज यादव (सिन्डीकेट), द...