बिहारशरीफ, मार्च 22 -- राजगीर, निज संवाददाता। बिहार दिवस पर इनर व्हील क्लब ऑफ राजगीर ने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाए। क्लब को ये पौधे मिशन हरियाली, नूरसराय द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। अध्यक्ष अंतरा साव ने पौधारोपण के अनुकूल मौसम पर जोर दिया। जबकि सचिव डॉ. अंजना कुमारी ने पर्यावरण संतुलन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य सुषमा वर्मा ने पौधों के संरक्षण की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर नीता गहलोत, स्वीटी गुप्ता, दीप्ति कौशिक, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रेमलता कुमारी, आभा सिन्हा, कविता प्रवीण, लक्ष्मी शर्मा, कृति चौहान, निर्मला कुमारी आदि मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.